दक्षिण एशिया मुक्त व्यापार क्षेत्र | South Asian Free Trade Area (SAFTA)


दक्षिण एशियाई मुक्त व्यापार क्षेत्र की स्थापना पर सर्वप्रथम 1995 में दक्षेस मन्त्रिपरिषद् की बैठक में सहमति बनी। 1998 में दक्षेस के 10वें शिखर सम्मेलन में एक विशेषज्ञ समिति बनाने का निर्णय हुआ जिसका कार्य सॉफ्टा की पृष्ठभूमि बनाना था। अंततः 2004 में 12वें शिखर सम्मेलन में इस्लामाबाद में सॉफ्टा समझौते पर हस्ताक्षर किए गए और यह जनवरी 2006 से लागू हो गया। उस समझौते के अन्तर्गत दक्षेस के सदस्य राष्ट्रों से यह अपेक्षा थी कि वे 2009 तक अपने करों में 20 प्रतिशत तक की कमी करें परन्तु ऐसा पाकिस्तान की नीतियों के कारण संभव नहीं हो सका। दक्षेस राष्ट्रों के मध्य आपस का कुल व्यापार उन देशों की GDP के मात्र 1 प्रतिशत के आसपास ही है जबकि आसियान के राष्ट्रों के बीच यही 10 प्रतिशत तक है। यह सॉफ्टा की असफलता दक्षेस देशों के मध्य आर्थिक सहयोग की धीमी रफ्तार और परस्पर विश्वास के अभाव का ही द्योतक मान जा सकता है।

Post a Comment

0 Comments