| बजट |
बजट अभिप्राय :-
बजट शब्द की उत्पत्ति फ्रेंच “Bougatte” से हुई है। जिसका अर्थ है एक चमड़े का थैला या बटुआ। सन् 1733 में इग्लैण्ड में इस शब्द का प्रयोग जादू के पिटारे के अर्थ में किया जाता था। किसी भी देश की अर्थव्यवस्था में सरकारी बजट का महत्वपूर्ण स्थान होता है। बजट एक विस्तृत आर्थिक विवरण है जिसमें सरकार की आय-व्यय का लेखा जोखा होता है। (भारत में बजट का प्रबन्ध भारतीय संविधान के अनुच्छेद 112 में उल्लेख किया गया है।) भारत में बजट की अवधि 1 अप्रैल से 31 मार्च तक की आय एवं व्यय अनुमानों का विवरण होता है।
बजट का उद्देश्य :-
सरकारी बजट सरकार के एक वर्ष का आय एवं व्यय का ब्यौरा को प्रस्तुत करता है और बजट सरकार के आर्थिक नीतियों एवं उद्देश्यों को भी दर्शाता है। जिसे सरकार बजट के माध्यम से प्राप्त करना चाहती है। सरकार बजट के माध्यम से निम्न उद्देश्यों को पूरा करने का प्रयास करती है।
1. आर्थिक विकास की दर में वृद्धि करना।
2. गरीबी व बेरोजगारी को दूर करना।
3. क्षेत्रीय असमानताओं को दूर करना एवं आय की सही योजनाओं में उपयोग करना।
4. बाजार में मूल्य व आर्थिक स्थिरता बनाये रखना।
5. अन्य क्षेत्रों रेल, बिजली, वित्त, रक्षा, खाद्यान, बैंकों आदि के लिए भी वित्त व्यवस्था करना।
0 Comments